आगरालीक्स ….आगरा में एक साथ चार बच्चों को जन्म देने के बाद गोद लेने वालों की लगी लाइन, तीन बेटियां पहले से, एक साथ एक बेटा और तीन बेटियों का हुआ जन्म।
आगरा के एत्माउददौला के प्रकाश नगर में रहने वाले मनोज की पत्नी खुशबू ने सोमवार को एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इसमें एक बेटा और तीन बेटियां हैं। इससे पहले मनोज पर 10 साल की बेटी खुशी, 7 साल की बेटी मानसी और तीन साल की बेटी महक है। चार बच्चों के जन्म से मनोज पर सात बच्चे हो गए हैं। इसमें छह बेटियां और एक बेटा है।
एसएन में भर्ती तीन बेटियां
समय पूर्व प्रसव होने से चारों बच्चों का वजन कम है। इसमें से बेटियों का वजन 900, 700 और 600 ग्राम है। इन तीनों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जबकि बेटा यमुना पार के अस्पताल में भर्ती है।

किराए पर आटो चलाकर घर का चला रहा खर्च
मनोज का कहना है कि वह आटो चलता है, इससे 10 से 12 हजार रुपये कमा लेता है। चार और बच्चे हो गए हैं लेकिन कोई बच्चों का अच्छी तरह से लालन पालन करेंगे।
गोद लेने के लिए आने लगे फोन
मनोज का कहना है कि उनके पास फोन आने लगे हैं, लोग बेटियों को गोद लेना चाहते हैं। जिन लोगों के कोई संतान नहीं है वे बेटियों को गोद लेने की इच्छा जता रहे हैं, अभी बच्चियों का इलाज चल रहा है। कोई जरूरतमंद बच्चियों को गोद लेना चाहता है और उनका लालन पालन अच्छी तरह से करेगा तो गोद देने में कोई बात नहीं है।