आगरालीक्स…आगरा में दो घंटे ही पटाखे चलाने की अनुमति. 7 जगह लगीं 208 आतिशबाजी की दुकानें. फुलझड़ी, चकरी और अनार की मांग सबसे अधिक
आगरा में दीपावली को लेकर इस समय सात स्थानों पर 208 हरित आतिशबाजी की दुकानें लगाई गई हैं. आगरा में दिवाली पर दो घंटे ही आतिशबाजी चलाने की अनुमति दी गई है.आतिशबाजी खरीदने के लिए 18 अक्टूबर से ही लोगों की भीड़ यहां पहुंच रही है. आतिशबाजी विक्रेताओं का कहना है कि इस बार चकरी, अनार और फुलझड़ी की मांग सबसे अधिक है. आगरा में आतिशबाजी की दुकानें 22 अक्टूबर तक ही मान्य हैं.
यहां—यहां लगी हैं दुकानें
जीआईसी का खाली मैदान में 25 दुकानें
सेक्टर 11 व 15 का पार्क में 50 दुकानें
बैप्टिस्ट हायर सेकन्ड्री स्कूल खाली मैदान साई की तकिया में 10 दुकानें
कम्पनी गार्डन का खाली मैदान सदर बाजार में 17 दुकानें
शक्ति नगर खाली मैदान सदर में 10 दुकानें
मेहताबाग पार्किंग के सामने खुले में 80 दुकानें
यमुना किनारा कॉरीडोर पार्क में 16 दुकानें