आगरालीक्स ….आगरा में 22 साल के अग्निवीर ने सरकारी इंसास रायफल से गोली मारकर की सुसाइड, 13 जून को घर से लौटे थे एयरफोर्स स्टेशन आगरा।
नाराणपुर पचरखिया गांव रेवती थाना बलिया के मूल रूप से रहने वाले 22 साल के श्रीकांत कुमार चौधरी की भर्ती अग्निवीर में हुई थी और एयरफोर्स स्टेशन आगरा में तैनात थे। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी का मीडिया से कहना है कि मंगलवार रात 1.30 बजे एयरफोर्स स्टेशन से जानकारी मिली कि अग्निवीर जवान श्रीकांत कुमार चौधरी ने गोली मार ली है, एयरफोर्स कर्मियों के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया, डॉक्टर ने उन्हें म्रत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर उनके जीजा और कुछ रिश्तेदार आ गए, पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को शव उनके घर पहुंच गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया।
13 जून को घर से लौटे थे
श्रीकांत कुमार चौधरी दिसंबर 2022 में भर्ती हुए थे, परिजनों का मीडिया से कहना है कि छह महीने पहले पोस्टिंग हुई थी, तीन जून को छुटटी पर घर आए थे और 13 जून को छुटटी खत्म होने पर एयरफोर्स स्टेशन आगरा आ गए थे। परिजनों के अनुसार, उनकी संतरी की डयूटी थी।