आगरालीक्स…. आगरा में कीचड़ में फिसलकरबस पलटी, 25 घायल। (25 injured after bus turn turtle in Agra)
अमरोहा से जलेसर, एटा जा रही बस गुरुवार रात को बरहन थाना क्षेत्र के अमानाबाद गांव में कनराउ मोड पर बारिश से कीचड़ होने से पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोगों ने बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला।
25 घायल
हादसे में 25 घायल हो गए, बस में 54 लोग सवार थे। घायलों में छोटे बच्चे भी थे, इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।