आगरालीक्स…आगरा में 248 महिलाअें ने लिया सिलाई, ब्यूटीशियन व मेहंदी का प्रशिक्षण. ग्रीष्कालीन प्रशिक्षण रोजगार के अवसर प्रदान करेगा….दिए गए प्रमाण पत्र
ग्रीष्मकालीन शिविर न सिर्फ बेटियों को प्रतिभा को निखारने का काम कर रहे हैं बल्कि जरूरत पढ़ने पर यह रोजगार भी प्रदान करेंगे। लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में महाराजा अग्रसेन सेवा समिति व अग्र माधवी महिला मंडल की ओर से आयोजित मासिक ग्रीष्मकालीन शिविर के समापन समारोह में यह बात मुख्य अतिथि मधु बघेल ने कही। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार ड्रेस, मेहंदी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के महासचिव वीडी अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 240 युवतियों व महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें मेहंदी, ब्यूटीसियन व सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया।

अग्र माधवी महिला मण्डल की निधि अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थियों को प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार व सभी को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के अध्यक्ष मोहनलाल, सतीश मांगलिक, मुरारी प्रसाद, महावीर मंगल, प्रेमचंद, सुरेन्द्र मित्तल, राम रतन मित्तल, ओपी गोयल, फूलचंद बंसल, मुन्नालाल बंसल, उमाशंकर अग्रवाल, अग्र माधवी महिला महिला मंडल की पुष्पा अग्रवाल, उषा बंसल, आभा जैन, राजकुमारी बंसल, रजनी अग्रवाल, मधु अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, वंदना, शैफाली बंसल, शशि अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।