नईदिल्लीलीक्स… शेयर बाजार मंगलवार को भी गिरावट के साथ खुला। सेशन की शुरुआत में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों धड़ाम हो गए।
सुबह की शुरुआत नुकसान के साथ
सेंसेक्स आज सुबह 125.42 के नुकसान में जा पहुंचा। हालांकि बड़ी गिरावट के साथ बाजार ओपन नहीं हुआ। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 125. 42 अँक गिरकर 52,704.32 और निफ्टी 30.20 अंक गिरकर 15,744.20 पर पहुंच गया। इस दौरान 1118 शेयरों में तेजी आई। 814 शेयर गिरे और 85 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
मंदी की जताई जा रही आशंका
दुनिया भर के शेयर बाजार में गिरावट के रुख से मंदी की आशंका जताई जा रही है।