मैनपुरीलीक्स… वीडियो न्यूज …स्कूल के लिए गई 11 वीं की छात्रा के शव के पोस्टमार्टम में रेप के बाद हत्या का खुलासा, हत्या शादीशुदा युवक ने की थी, पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट। ( Mainpuri news Video: 11th class girl student killed after molestation, One arrest in Police encounter#Mainpuri)
मैनपुरी के बेवर में एक गांव में 16 साल की 11 वीं की छात्रा 15 मई को घर से स्कूल जाने के लिए कहकर निकली थी, शाम को छात्रा का शव रजबाहे के पास पेड़ पर लटका मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप के बाद गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। पुलिस टीम ने जांच शुरू की, परिजनों ने फर्रुखाबाद के रहने वाले करन सहित तीन के खिलाफ रेप के बाद हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस मुठभेड़ में करन अरेस्ट
पुलिस की टीम शनिवार सुबह मझोला पुल के पास जाने वाली रनहर की पटरी पर चेकिंग कर रही थी, बाइक से करन को आता देखा उसे पकड़ने की कोशिश की उसकी बाइक फिसल गई। करन ने पुलिस पर फायरिंग की, एसीपी सिटी अरुण कुमार सिंह के अनुसार, करन के पैर में गोली लगी है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ की जा रही है। यह भी सामने आया है कि करन शादीशुदा है और छात्रा से उसकी बात होती थी वह उसका परिचित है।