Monday , 26 October 2026
Home आगरा Agra News: 3 minor girl missing from Agra, found after 24 hours..#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: 3 minor girl missing from Agra, found after 24 hours..#agranews

309

आगरालीक्स…आगरा से तीन छात्राएं गायब हुईं. इनकी कहानी काफी चौंकाने वाली हैं.

आगरा से तीन छात्राएं अचानक घर से लापता हो गईं. इनकी उम्र भी ज्यादा नहीं थी. दो सगी बहनें हैं जिनकी उम्र 13 और 8 साल है तो वहीं एक अन्य लड़की की उम्र केवल 7 साल है. साल साल की छात्रा ग्वालियर में मिली है तो वहीं दोनों सगी बहनें फिरोजाबाद के टूंडला में ​जाकर मिलीं. लेकिन इनकी कहानी काफी चौंकाने वाली है. पढ़िए क्या है पूरा मामला

आगरा की रहने वाली एक सात साल की बच्ची को ग्वालियर में जीआरपी को लावारिस हालत में मिली. लेकिन इस सात साल की बच्ची ने पुलिस को अपने बारे में ऐसी—ऐसी कहानियां सुनाईं जिससे जीआरपी भी परेशान हो गई. कभी वह मां को रायपुर की बताकर पिता द्वारा ट्रेन में बिठाने की बात बताने लगी तो कभी नींद में ट्रेन छूटने की. करीब दो घंटे बाद पुलिस अधिकारियों को पता लगा कि यह सात साल की लड़की ​आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली है. बच्ची एक दिन पहले लापता हुई थी और ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर झांसी की तरफ जाने वाली ट्रेन में सवार हो रही थी लेकिन जीआरपी ने संदेह होने पर इसे अपनी निगरानी में ले लिया. काफी देर बाद जब जीआरपी को पता चला कि यह आगरा की रहने वाली है तो उन्होंने हकीकत पता की. बच्ची के गायब होने की गुमशुदगी थाना एत्माद्दौला में दर्ज थी. सूचना मिलने पर परिजन ग्वालियर पहुंचे और पुलिस ने बच्ची को उनके सुपुर्द कर दिया.

घर के दरवाजे से गायब हो गईं दो सगी बहनें
एत्माद्दौला के फाउंड्री नगर के गोकुल नगर में दो सगी बहनें रहती है. इनमें बड़ी बहन की उम्र 13 साल है और छोटी की उम्र 8 साल है. रविवार रात को करीब नौ बजे बिजली चले जाने दोनों बहनें घर के दरवाजे पर खड़ी थी. दस मिनट बाद जब बिजली आई तो दोनों बहनें वहां से गायब थीं. परिजनों ने दोनों को आसपास और सभी जगह तलाशा लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला. बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली तो कुछ फुटेज में दोनेां मिलीं. इसके आधार पर पुलिस इन्हें तलाश कर रही थी. मंगलवार को दोनों टूंडला में मिल गईं. पुलिस परिजनों के साथ दोनों को लेने गई है. बात में पूछताछ के बाद पता चलेगा कि दोनों वहां तक कैसे पहुंचीं.

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 26th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

error: Content is protected !!