आगरालीक्स…आगरा में चंबल नदी आई उफान पर. बरसात के कारण बढ़ने लगा नदी का जलस्तर…देखें फोटो और वीडियो
आगरा के पिनाहट क्षेत्र में बह रही चंबल नदी धीरे—धीरे उफान पर आ रही है. बरसात के कारण चंबल नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि अभी फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन द्वारा लगातार नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है.
117.50 मीटर पहुंचा जलस्तर
गुरुवार को पिनाहट घाट पर चंबल नदी का जलस्तर तीन मीटर और बढ़ गया जो कि अभी 117.50 मीटर पर पहुंच गया है. बता दें कि राजस्थान व मध्य प्रदेश में हुई बारिश के चलते नदी के पानी में बढ़ोतरी हुई है. अभी और जलस्तर बढ़ने की संभावना है. चंबल नदी के जलस्तर को लेकर प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी पूरी तरह से सतर्क हैं.