आगरालीक्स…आगरा में कोरोना पर लगभग पूरी तरह से नियंत्रण है लेकिन लगातार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव…प्रशासन ने जारी किया अपडेट. जानिए आज कितने मिले कोरोना संक्रमित
आगरा में कोरोना के मामलों में यूं तो पूरी तरह से नियंत्रण है लेकिन इसके बावजूद नये कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है. आगरा में लगातार कोरोना पॉजिटिव अभी भी मिल रहे हैं. हालांकि ठीक होने वालों की संख्या अधिक है और यही कारण है कि कोरोना के मरीज कम हो रहे हैं.

गुरुवार को प्रशासन ने इसका अपडेट जारी किया जिसके अनुसार आगरा में बीते 24 घंटे में 1504 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से तीन नये कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इस दौरान 4 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं. आगरा में इस समय 16 कोरोना पॉजिटिव हैं जिनका इलाज चल रह है.