आगरालीक्स…आगरा के एसएसपी ने कहा—कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक हैं सड़क दुर्घटनाएं. बिना हेलमेट के जा रहे दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट देकर किया जागरूक
सेवा आगरा द्वारा हेलमेट लगाओ जीवन बचाओ कार्यक्रम चलाया गया
सड़क दुर्घटना कोरोना से ज्यादा खतरनाक महामारी है। उप्र में कोरोना महामारी से जहां दो वर्ष में 21 हजार मौतें हुईं वहीं दो वर्ष में दुर्घटनाओं की संख्या इससे कहीं अधिक थी। सेवा आगरा द्वारा आज विकल चौक सुल्तानगंज की पुलिया पर आयोजित हेलमेट लगाओ जीवन बचाओ कार्यक्रम के दौरान यह बात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने कही। इस मौके पर उन्होंने बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को हेलमेट प्रदान कर यातायात के नियमों के प्रति जागरूक भी किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीबांके बिहारी की प्रतिमा के समक्ष मुख्य अतिथि डीआईजी/कप्तान सुधीर कुमार, विशिष्ठ अतिथि विकास कुमार (पुलिस अधीक्षक नगर), पुलिस अधीक्षक यातायात अरुण चंद व सेवा आगरा की संस्थापक अध्यक्ष मुरारीलाल गोयल, संस्थापिका सुमन गोयल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं विकास कुमार (पुलिस अधीक्षक नगर) ने कहा कि ट्रैफिक नियम जनता की सुरक्षा के लिए बनाएं गए हैं। इसलिए जनता से अपेक्षा करते हैं कि वह उनका पालन करें। ऐसा न होने पर कढ़ाई करनी पड़ती है। अरुण चंद (पुलिस अधीक्षक यातायात) ने सेवा आगरा को कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए अन्य संस्थाओं को भी ऐसे कार्यक्रम करने के लिए आग्रह किया। सीओ ट्रैफिक ने लोगों को कमर्शियल लाइसेंस बनवाने के साथ यातायात के नियमों की जानकारी भी दी।
अतिथियों के स्वागत माला व पटका पहनाकर व स्मृति चन्ह प्रदान कर उनका स्वागत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन संस्थापक अध्यक्ष मुरारीलाल गोयल व इस अवसर पर मुख्य रूप से सुमन गोयल, एसपी सिंह, तीरथ कुशवाह, वीके अग्रवाल, मनमोहन चावला, मुकेश अग्रवाल, भोलानाथ अग्रवाल, मुकेश जौहरी, हेमलता अग्रवाल, आशा अग्रवाल, विनिता गोयल, हरिओम गोयल, मीरा कुशवाह, आशीष अग्रवाल, राकेश गुप्ता, संजय खंडेलवाल, चेतन वर्मा, अशोक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, शेखर अग्रवाल आदि उपस्थित थे। केएम सिंघल ने संचालन किया।
तीन नियमों का अवश्य करें पालन
आगरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार ने जनता को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करते हुए मुख्य तीन नियमों के पालन से हम दुर्घटना के ग्राफ को काफी कम कर सकते हैं।
1-वाहन को स्पीड को नियंत्रण में रखें।
2-वाहन चलाते समय दिमाग का कंट्रोल में रहना बेहद जरूरी है। इसलिए नसा करके, नींद में और मोबाइल पर बात करते समय वाहन न चलाएं।
3-हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।