आगरालीक्स …..आगरा के फूड लवर्स के साथ ही फूड से जुड़ा स्टार्टअप शुरू करने वालों के लिए अच्छी खबर। एडीए द्वारा विकसित चौपाटी की 30 दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया हो रही शुरू, जानें।
एडीए ने ताजनगरी फेज टू जोनल पार्क के पास पांच करोड़ से चौपाटी विकसित की है, चौपाटी का निर्माण जयपुर के मसाला चौक की तरह से किया गया है, जिससे एक ही जगह फूड लवर्स को सभी तरह के लजीज व्यंजनों मिल सकें। चौपाटी में सीसीटीवी लगाए गए हैं, लाइटिंग की व्यवस्था भी की गई है।

20 दिसंबर से 30 दुकानों का आवंटन
चौपाटी में बनी 30 दुकानों का एडीए द्वारा आनलाइन आवंटन किया जाएगा। आवंटन की प्र्प्रक्रिया 20 दिसंबर से शुरू होगी। इसके लिए एडीए ने तैयारी शुरू कर दी है।
दुकान का किराया 15 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह
एडीए द्वारा 30 दुकानें तैयार की गई हैं, इन दुकानों का किराया 15 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह रखा गया है। दुकानों का आवंटन चार साल के लिए किया जाएगा। जिससे एक बार आवंटन होने के बाद चार साल तक आवंटन करने की जरूरत नहीं पड़े। इससे एडीए को भी आय होगी।
हॉल और ओपन एरिया भी किया विकसित
एडीए द्वारा विकसित की गई चौपाटी में हॉल और ओपन एरिया भी विकसित किया गया है। इस हॉल में एक बार में 300 लोग बैठ सकेंगे।