आगरालीक्स…. आगरा में एमजी रोड पर दो लावारिस सूटकेस पड़े होने पर ट्रैफिक रोका, बम निरोधक दस्ते सुरक्षा के इंतजाम करते हुए सूटकेस को खोला,

, सूटकेस खोलने पर उसमें कपड़े मिले। ये दोनों सूटकेस कार से गिर गए थे, जिनके सूटकेस थे उन्हें वापस कर दिए गए।
आगरा में शुक्रवार की सुबह एमजी रोड पर रावली मंदिर के सामने कलेक्ट्रेट से आगे सूटकेस पड़े हुए थे, स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस फोर्स पहुंच गया, लावारिस सूटकेस होने पर बम निरोधक दस्ते को बुला लिया गया। इसके साथ ही ट्रैफिक रोक दिया।
सूटकेस खोलने पर मिले कपड़े
बम निरोधक दस्ते ने सूटकेस खोला, सूटकेस में कपड़े रखे हुए थे, दस्तावेज भी मिले, इन दस्तावेज में मिले मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया। संपर्क करने पर पता चला कि राजस्थान का परिवार कार से जा रहा था और कार के पीछे दो सूटकेस बंधे हुए थे। ये दोनों सूटकेस गिर गए उन्हें पता नहीं चला। कुछ दूर जाने पर कार रोकने पर सूटकेस दिखाई न देने पर छानबीन शुरू की, कुछ देर बाद ही पुलिस का फोन आ गया, जिन लोगों के सूटकेस थे उन्हें पुलिस ने वापस कर दिए।
करीब एक घंटे बंद रहा यातायात
सूटकेस मिलने की सूचना पर एमजी रोड पर यातायात को बंद कर दिया। सूटकेस में कपड़ा मिलने के बाद राहत की सांस ली और ट्रैफिक खोल दिया गया। करीब एक घंटे तक यातायात बंद रहा।