आगरालीक्स… अब मेरे भी हैं हाथ, आगरा में जिन लोगों के हाथ कोहनी से नीचे कटे हुए थे उन्हें आर्टिफिशियल हाथ लगाए गए, ये हाथ अमेरिका में बने हैं।

भारतीय जैन संघटना, आगरा एवं सत्यमेव जयते ट्रस्ट, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में एवं कम्युनिटी आई केयर फाउंडेशन पुणे,रोटरी क्लब ऑफ पूना डाउन टाउन और एल एन मेडोज प्रोस्थेटिक हैंड फाउंडेशन, अमेरिका के विशेष सहयोग से एमडी जैन इन्टर कॉलेज परिसर, हरीपर्वत पर आयोजित किया गया।आगरा जिला समेत उत्तर प्रदेश के व अन्य राज्यों के लगभग 300 लाभार्थियों को, जिनमें बच्चे व वयस्क शामिल थे, जिनके कोहनी से नीचे के हाथ किसी वजह से कटे हुये थे, उनको अमेरिकन कृत्रिम हाथ निशुल्क लगाऐं गये। इन हाथों के लगने के बाद लाभार्थी प्रसन्न दिखाई दिये। उन्हें जीवन में बदलाव की उम्मीद जागी। क्योंकि इस नये हाथ के माध्यम से अब वो लिखना, सामान उठाना, साईकिल चलाना, रोटी बनाना जैसे सामान्य कार्य कर सकते हैं। आयोजकों से जानकारी मिली कि यह कृत्रिम हाथ घड़ी की तरह काम करता है। इसे आसानी से उतारा व पहना जा सकता है। इसके इस्तेमाल से यह लगने के तुरंत काम करता है। आगरा के फिजियोथैरेपिस्ट डाक्टर द्वारा हाथ के लिए व्यायाम की टिप्स दी। अंकेश जैन, शैलेन्द्र जैन, शरद चौडरिया कुमारमंगलम , सत्यमेव जयते के मुकेश जैन ,गौतम सेठ ,हरीश वासवानी का विशेष मार्गदर्शन रहा।कार्यक्रम में पीएनसी के प्रदीप जैन , हीरालाल जैन बैनाडा, निर्मल मोठ्या, विमलेश जैन , जगदीश प्रसाद जैन, सुनील जैन आदि अतिथीयो का स्वागत श्री मुकेश जैन ओसवाल व श्री मनोज कुमार जैन बाकलीवाल ने किया। व्यवस्था रवि बंसल, रवीन्द्र अग्रवाल, नंदकिशोर गोयल ने संभाली।