आगरालीक्स ….आगरा में लगा रोजगार मेला, 317 अभ्यर्थियों का हुआ चयन। आज भी रोजगार मेला।
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एंव राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के संयुक्त तत्वाधान में डी.डी.यू.जी.के.वाई. योजनान्तर्गत विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन ब्लॉक जगनेर के अर्थ एण्ड मून प्रशिक्षण केन्द्र तांतपुर जगनेर, आगरा में किया गया। का संचालन उमाकांत तिवारी, संस्थापक अर्थ एण्ड मून ग्लोबल ने किया व बताया कि वृहद रोजगार मेला में विभिन्न पदों हेतु तकनीकी एवं गैर तकनीकी सेवा प्रदाता द्वारा भर्ती हेतु शिक्षित युवा बेरोजगार, उ०प्र० कौशल विकास मिशन एवं आई०टी०आई० के प्रशिक्षित कुल 317 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेले में 13 कम्पनीयो द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रतिभागी अभ्यर्थियों के सापेक्ष विभिन्न कम्पनियों में कुल 212 अभ्यर्थियों का चयन किया गया एंव मेले में रोजगार प्राप्त 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किये गए। रविन्द्र सिंह तोमर, जिला कार्यकम प्रबंधक ने बताया कि अगला विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेला दिनांक 02.02.2024 को ब्लॉक एत्मादपुर के देव टेक्निकल कैम्पस, कुबेरपुर आगरा में आयोजित किया जाएगा।