आगरालीक्स …..आगरा में चार साल से इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर घूम रहा युवक के वसूली करने पर खुला मामला, पुलिस वालों ने पकड़ा तो खुद को इंस्पेक्टर बताया, कक्षा पांच तक पढ़ा और बिजलीघर चौराहे से वर्दी खरीद कर बन गया इंस्पेक्टर।
आगरा में गुरुवार को अब्बूउल्लाह दरगाह पर मेला लगता है, लोगों की भीड़ रहती है। इसी भीड़ के बीच इंस्पेक्टर की वर्दी पहने युवक आटो चालकों के मोबाइल से फोटो खींचकर चालान करने की धमकी दे रहा था, इसके बाद 100 से 200 रुपये वसूल रहा था। वसूली की शिकायत पर पुलिस कर्मी पहुंच गए।
इंस्पेक्टर की वर्दी में देख पुलिस कर्मी भी समझ नहीं पाए
चौकी प्रभारी मांगे लाल मौके पर पहुंचे, उन्होंने इंस्पेक्टर की वर्दी में युवक को देखा तो वे भी समझ नहीं पाए। जब पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। युवक ने अपना नाम देवेंद्र बताया, वह राजपुर चुंगी का रहने वाला है। उसने बताया कि वह कक्षा 5 तक पढ़ा है। चार हजार रुपये में कोरोना के समय बिजलीघर चौराहे पास बाजार से वर्दी खरीदी थी। कोरोना काल में पुलिस की वर्दी पहनकर खूब घूमा किसी ने पकड़ा नहीं, अब आटो और बस वाले भी किराया नहीं लेते हैं,दुकान से खरीदने पर डिस्काउंट मिलता है। पुलिस को देवेंद्र के पास से 2015 रुपये मिले हैं।