आगरालीक्स…आगरा में प्रेस एडवरटाइजिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बने गौरव अग्रवाल, सचिव के पद पर चुने गए शिम्भू मेहरा
शहर में पिछले कई वर्षों से कार्यरत न्यूजपेपर, इलैक्ट्रानिक मीडिया, एफएम रेडियो, डिजिटल विज्ञापन का कार्य करने वाली एजेन्सियों का एक समूह प्रेस एडवरटाइजिंग एसोसियेशन (पॉ) जो कि पिछले कई वर्षों से आगरा शहर में एक संगठन के सक्रिय रूप में कार्यरत है। प्रेस एडवरटाइजिंग एसोशियेशन का चुनाव कल होटल, हरी चटनी रेस्टोरेन्ट में सम्पन्न हुआ। इसमें सर्वसहमति से गौरव अग्रवाल, डायरेक्टर अग्रवाल एडवरटाजिंग ब्यूरो (एएबी) को अध्यक्ष, आजीवन सचिव शिम्भू मेहरा (मेहरा पब्लिसिटी), मयंक अग्रवाल (एलाइन एड्स) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस मौके पर अमरेश नाथ, अजय पाठक , सतेन्द्र यादव, विवेक जैन, सुशील झा, अमित खत्री इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।