आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सिपाही के साथ लिव इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की सुसाइड, वीडियो भी बनाया, सिपाही अरेस्ट।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में फ्लैट में ताजगंज थाने में तैनात कंप्यूटर आपरेटर जीवी गौतम के साथ चार साल से लिव इन में रह रही थी। युवती मूलरूप से कासगंज की रहने वाली थी और जीवी गौतम मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं। युवती की 13 साल पहले शादी हो गई थी, छह साल बाद तलाक हो गया। इसके बाद युवती आगरा आ गई और एक हॉस्पिटल में काम करने लगी थी। इसी दौरान युवती की मुलाकात पुलिसकर्मी जीवी गौतम से हुई थी। ( Agra News: 34 year old fashion designer found dead in her sister home, Police person arrested )
बहन के घर में युवती ने की सुसाइड
युवती पुलिस कर्मी जीबी गौतम से शादी करने के लिए कह रही थी लेकिन उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। युवती की बहन राजपुर चुंगी में रहती है, वह अपनी बहन के घर चली गई थी। रात में युवती तेज आवाज में म्यूजिक चलाकर अलग कमरे में सो रही थी और उसकी बहन अपने बच्चों के साथ अलग सो रही थी। रात 12.30 बजे युवती के कमरे में बहन पहुंची तो वह पंखे से फंदे पर लटकी हुई थी। युवती के परिजनों ने पुलिस कर्मी पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं। पुलिस कर्मी को अरेस्ट कर लिया है।
युवती ने सुसाइड से पहले वीडियो भी बनाया
युवती ने सुसाइड करने से पहले वीडियो भी बनाया था इसमें उसने कहा है कि योगी और मोदी से मुझे इतनी तो उम्मीद है कि मरने के बाद मुझे इंसाफ मिल जाएगा।