आगरालीक्स ….आगरा में एसआरएस वंडर पार्क के स्वीमिंग पूल में नहाने के दौरान युवक डूबा, मौत। स्वीमिंग पूल संचालक फरार।

आगरा के ताजगंज में एसआरएस वंडर पार्क में स्वीमिंग पूल है। शुक्रवार को 35 साल के ताजनगरी निवासी आसिफ अपने दोस्तों के साथ स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए गया था, रात आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई है।
गहरे पानी में डूबने से मौत
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक बाहरदुर सिंह का मीडिया से कहना है कि परिजनों ने बताया कि आसिफ अपने दोस्तों के साथ स्वीमिंग पूल में नहाने गया था, पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि स्वीमिंग पूल में नहाते समय आफिस गहरे पानी की तरफ चला गया और डूब गया। कर्मचारी ने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
सीसीटीवी किए जा रहे चेक
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्वीमिंग पूल का संचालक गायब है, कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। स्वीमिंग पूल के आस पास के सीसीटीवी की जांच की जा रही है।