आगरालीक्स…. आगरा में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है, पेट दर्द, उल्टी दस्त के मरीज बढ़ गए हैं, डीहाईड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी होने पर बच्चे और युवाओं को अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है।

आगरा में तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है, दिन में तेज धूप निकलने के साथ ही लू चल रही है। इससे लोगों में इलेक्ट्रोलाइट की कमी होने लगी है। पेट दर्द और उल्टी दस्त की समस्या हो रही है, इससे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो रही है।
क्या करें“
हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहने। 2. सफर में अपने साथ पानी रखें। जितनी बार हो सके पानी पीयें, प्यास न लगे तो भी पानी पीयें। जानवरों को छांव में रखें और उन्हें पर्याप्त पानी पीने को दें। घर में बना पेय पदार्थ जैसे कि लस्सी, नमक चीनी का घोल, नींबू-पानी, छाछ, आम का पना, फलों का ताज़ा जूस, बेल का शर्बत एवं नारियल पानी इत्यादि का सेवन करें। मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी एवं सन्तरा इत्यादि का भी सेवन करें। संतुलित पौष्टिक व हल्का भोजन नियमित करें। भोजन में दही एवं सत्तू को भी सम्मिलित करें। खिड़की को रिफलेक्टर एवं गत्ते इत्यादि से ढककर रखें, ताकि बाहर की गर्मी को अन्दर आने से रोका जा सकें। अगर आपकी तबियत ठीक न लगे या चक्कर आये तो तुरंत डाक्टर से सम्पर्क करें। लू लगे व्यक्ति को छायादार ठंडे स्थान पर पंखा/कूलर आदि के सामने लिटायें। तथा व्यक्ति को ओ.आर.एस. घोल, छाछ एवं शर्बत पिलायें।
क्या न करें“
कड़ी धूप में खड़े वाहनों में बच्चों एवं पालतू जानवरों को न छोड़े। नशीले पदार्थ शराब एल्कोहल के सेवन से बचे। उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचे। वासी भोजन न करें। कड़ी धूप में अनावश्यक बाहर न निकलें, खासकर दोपहर 12ः00 बजे से 3 बजे तक के मध्य। कड़ी धूप में अत्यधिक शारीरिक श्रम करने से बचें। खाना बनाते समय कमरे के दरवाजे एवं खिड़की बन्द न रखे। अपने घर की खिड़कियों को रात के समय बन्द न रखें। बिना टोपी एवं गमछा के घर से बाहर न निकलें। बिना पानी की बोतल एवं ओ०आर०एस० के घर से न निकलें तथा बच्चों को घूप में खेलने न दे।