आगरालीक्स…आगरा में 350 पेटी शराब—बीयर की और पकड़ी गईं. कीमत करीब 25 लाख. 24 घंटे में 950 पेटी शराब—बीयर की पेटियां की जब्त. तीन अरेस्ट
आगरा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर 950 पेटी शराब—बीयर की पकड़ी हैं. 600 से अधिक पेटियां जहां एत्मादपुर पुलिस ने जब्त की हैं तो वहीं एत्माद्दौला पुलिस ने भी 350 पेटियां शराब—बीयर की बरामद की हैं. दोनों ही मामलों में पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट किया है. ये लोग पंजाब की शराब फैक्ट्रियों से सस्ती शराब खरीदकर उसे अवैध तरीके से बिहार में ऊंचे दामों पर बेचते थे. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में है. एत्माद्दौला पुलिस ने 350 पेटी शराब—बीयर की पकड़ींथाना एत्माद्दौला पुलिस ने शनिवर रात बैरियर लगाकर चेकिंग करते समय एक कैंटर को पकड़ा. मुखबिर की सूचना थी कि कैंटर में अवैध शराब ले जाई जा रही है. इस पर पुलिस ने झरना नाला के पास घेराबंदी की और कैंटर को रोक लिया. पुलिस ने कैंटर की तलाशी ली तो 50 पेटी तस्करी की अंग्रेजी शराब और 300 पेटी पंजाब मार्का बीयर बरामद हुई. पुलिस ने मौके से चालक मूलाराम पुत्र किरताराम निवासी रंगाला थाना बागौड़ा जिला जालौर को अरेस्ट किया है. उसने बताया कि वह यह शराब हरियाणा के नूंह मेवात जिले के सत्तार और आबिद नाम के भाइयों की है. उनका साथी राहुल खान बहादुरगढ़ के रासते वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर उसे कैंटर और मोबाइल देकर गया था. पुलिस इस गैंग से जुड़े सभी आरोपियों की तलाश कर रही है.

एत्मादपुर पुलिस ने भी जब्त की 600 पेटी अंग्रेजी शराब
आगरा की थाना एत्मादपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में शराब पकड़ी है. पुष्पा फिल्म स्टाइल में एक ट्रक में छुपाकर शराब लाई जा रही थी. पुलिस ने जब ट्रक को रोका और चेक किया तो जेनरेटर की बॉडी में शराब की पेटियां छुपी हुई थीं. पुलिस ने 600 पेटियां शराब की यहां से बरामद की है. पुलिस ने दो तस्कर भी अरेेस्ट किए हैं. पुलिस ने जांच की तो पता चला यह शराब पंजाब के भटिंडा से लाई जा रही थी और बिहार पहुंचाया जा रहा था. बरामद शराब की कीमत करीब 50 से 60 लाख रुपये है. पुलिस ने दोनों आरेापियों को अरेस्ट कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.