आगरालीक्स …Agra News: आगरा मेट्रो के लिए यमुना पर बन रहा 350 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा पुल, दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक दौड़ेगी मेट्रो। यमुना की धारा बांधने का काम शुरू हो चुका है। ( Agra News: 350 Meter Long bridge on Yamuna for Agra Metro 2nd Corridor#Agra )
आगरा मेट्रो का पहला कॉरिडोर ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक अगले साल तक पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही दूसरे कॉरिडोर जो कि 15.4 किलोमीटर लंबा है, जिसे आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक तैयार किया जा रहा है। इसके लिए यमुना पर वाटरवक्र्स से रामबाग के बीच में मेट्रो संचालन के लिए पुल तैयार करने का काम शुरू हो चुका है।
350 मीटर लंबा होगा पुल
यमुना पर वाटर वक्र्स से रामबाग के बीच बन रहा पुल 350 मीटर लंबा और 18 मीटर उंचा होगा जबकि चौड़ाई 10 मीटर होगी। यमुना पर बने पुलों से यह उंचा होगा। पुल बनाने के लिए स्टील के गार्डर का इस्तेमाल किया जा रहा है। 40 मीटर गहराई तक पाइलिंग की जाएगी।
18 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा यमुना पर नौवां पुल
यमुना पर आगरा में आठ पुल हैं, अब आगरा मेट्रो का यह नौवां पुल बन रहा है। इसके लिए यमुना की धारा बांधने का काम शुरू हो गया है। यमुना के वाटरवक्र्स और रामबाग किनारे को जोड़ने के लिए कच्चा रास्ता बनाया गया है। जल निकासी के लिए पाइप डाले गए हैं। यमुना पर आगरा मेट्रो का पुल 15 से 18 महीने में पूरा हो जाएगा।