आगरालीक्स…Agra News: आगरा के आंबेडकर विश्वविद्यालय में विधि की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज से। ( Agra News: Law Practical Exam from Today#Agra )
विवि की ओर से विधि और बीएड की प्रयोगात्मक परीक्षा एक साथ कराई गई थी। विवि ने बीएड की प्रयोगात्मक परीक्षा तो पिछले दिनों शुरू करा दी, लेकिन विधि की प्रयोगात्मक परीक्षा का कार्यक्रम जारी नहीं हो पाया। अब विश्वविद्यालय ने विधि की प्रयोगात्मक, मौखिक परीक्षा कराने का ऐलान कर दिया है। परीक्षा 23 जून से कराई जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ.ओमप्रकाश के अनुसार बीए-एलएलबी तृतीय और पंचम सत्र की परीक्षा 23 जून से प्रारंभ हो रही है। इसके सेंटर आदि की सूची विश्वविद्यालय ने अपनी साइट पर भी आपलोड कर दी है। वहीं बीएड द्वितीय सत्र की प्रयोगात्मक परीक्षा 25 जून को संपन्न हो जाएगी। 27 जून से प्रथम सत्र की प्रयोगात्मक परीक्षा प्रारंभ हो जाएगी। वर्तमान में एमएड और बीएड की प्रयोगात्मक परीक्षा 30-30 कॉलेजों के बैच में कराई जा रही है।