आगरालीक्स …Agra News: आगरा में फ्लैट में बैंककर्मी की पत्नी का शव मिला, बेटे के स्कूल से लौटने के बाद गेट नहीं खुलने पर बालकनी से फ्लैट के अंदर गए लोग। परिजनों का हंगामा, हत्या का आरोप। ( Agra News: 36 year old Bank employee wife found dead in flat#Agra )
आगरा के गणपति क्लासिक अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 210 में आरबीएस में बैंककर्मी राहुल पुंडीर पत्नी 36 साल की दीपा और सात साल के बेटे नमन के साथ रहते हैं। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को नमन स्कूल गया था, स्कूल 11.30 बजे नमन स्कूल से लौटकर आया तो गेट नहीं खुला। आस पास के लोग आ गए, बालकनी से अंदर गए तो
दीपा का शव फंदे पर लटका मिला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दीपा के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
दीपा का मायका सोरों कटरा शाहगंज में है, 2016 में शादी हुई थी, परिजनों का कहना है कि उन्हें दोपहर दो बजे दीपा की मौत की जानकारी मिली। पुलिस तब तक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी थी। उन्होंने पति राहुल पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, आरोप लगाए कि उसके दूसरी महिला से संबंध हैं इसे लेकर विवाद चल रहा था, बेटी दीपा का भी एक दिन पहले फोन आया था। आरोप है कि नमन के स्कूल जाने के बाद राहुल ने दीपा की हत्या की और बैंक चला गया। पुलिस ने दीपा के पति को हिरासत में ले लिया है।