आगरालीक्स ..Agra News: आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टोल पर तेज स्पीड कार आगे खड़ी गाड़ियों में घुसी, बस के पलटने से युवती और तीन साल के बालक की मौत।
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर पहला हादसा शनिवार रात को आगरा के फतेहाबाद स्थित टोल पर हुआ। यहां टोल प्लाजा पर गाड़ियां खड़ी हुईं थी इसी दौरान पीछे से आई स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी, टक्कर लगने से एक के बाद एक तीन और गाड़ी टकरा गईं। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर घायलों को बाहर निकाला गया। ( Agra News: 38 year old woman & three year old boy died after bus overturned on Agra Lucknow Expressway )
बस पलटने से युवती और बालक की मौत
वहीं, दूसरा हादसा मैनपुरी के करहल क्षेत्र में आगरा में लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुआ। दिल्ली से बिहार जा रही बस का शनिवार रात को टायर फट गया, इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार के बीच यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। हादसे में बिहार की रहने वाली 38 साल की रंजना देवी और बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली तीन साल के बेटे खालिद की मौत हो गई। कई यात्री घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।