आगरालीक्स…आगरा में आज कोरोना से रही राहत. नये मरीजों की तुलना में दोगुने मरीज हुए कोरोना से ठीक. प्रशासन ने जारी किया अपडेट
पिछले कई दिनों से आगरा में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही थी लेकिन शुक्रवार को कोरोना से थोड़ी राहत मिली है. शुक्रवार को नये मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दोगुनी रही. प्रशासन ने इसका अपडेट जारी किया है जिसके अनुसार #Agra में विगत दिवस 24 घन्टे में 1929 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें से 4 नये #Covid19 केस पाये गये, वहीं इस दौरान 8 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं. आगरा में अब 39 कोरोना मरीज हैं.