आगरालीक्स…आगरा में आज दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा है.. भीषण उमसभरी गर्मी ने किया लोगों को बेहाल, बेदम. न के बराबर हुए बारिश के चांस
आगरा में पिछले कई दिनों से पड़ रही उमसभरी भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल और बेदम कर रखा है. उमस के कारण लोग परेशान हैं. बारिश का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है लेकिन बारिश न के बराबर हो रही है. अगर किसी इलाके में होती भी है तो दूसरा इलाका सूखा रहता है और वहां एक भी बूंद नहीं पड़ती है. हवा न चलने के कारण गर्मी का प्रभाव काफी तेज हो गया है. घर हो, आफिस हो या फिर दुकान या स्कूल…हर जगह गर्मी के कारण लोग परेशान हैं. पसीना है कि रुकने का नाम नहीं ले रहा है. चिपचिपी गर्मी पूरे दिन शरीर में रहती है.

आज दिन के समय निकली धूप ने तापमान में बढ़ोतरी की है. दिन का तापमान जहां 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं रात का तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस रहा है. दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक है तो वहीं न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस.
मौसम विभाग द्वारा पिछले कई दिनों से आगरा में बारिश के आसार जताए गए हैं लेकिन सभी पूर्वानुमान फेल हुए हैं और आगरा में बारिश न के बराबर हुई है.आगे भी बारिश के आसार न के बराबर हैं.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 20/07/23) 39.4
Departure from Normal(oC) 5
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 20/07/23) 29.3
Departure from Normal(oC) 4