आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चारों कोनों के शिवमंदिरों को शिवपरिक्रमा मार्ग से जोड़ जाएगा। 40 किलोमीटर लंबे शिवपरिक्रमा मार्ग में विकास कार्य कराए जाएंगे। ( Agra News : 40 KM Long ShivParikrama Marg to connect Shiv Temple of Agra in Master Plan 2031 #Agra )
आगरा के चारों कोनों पर कैलाश मंदिर, बल्केश्वर मंदिर, राजेश्वर मंदिर और पृथ्वीनाथ मंदिर मंदिर है, सावन के महीने में इन शिव मंदिरों की परिक्रमा लगाई जाती है। करीब 40 किलोमीटर लंबी शिव मंदिरों की परिक्रमा है। इसमें चारों कोनों पर विराजमान शिव मंदिरों के साथ ही श्री मनकामेश्वर मंदिर और रावली मंदिर की भी परिक्रमा लगती है।
शिव परिक्रमा मार्ग से जोड़े जाएंगे शिव मंदिर
इन शिव मंदिरों को जोड़ने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण के मास्टर प्लान 2031 में भी प्रस्ताव रखा गया है जिससे शिव परिक्रमा मार्ग को ठीक किया जा सके। इन मार्गों के साथ ही शिव मंदिरों का भी जीर्णोदृार किया जा सके।
कैलाश मंदिर और श्रीमनकामेश्वर मंदिर पर चल रहा काम
कैलाश मंदिर कॉरिडोर का काम चल रहा है। श्रीमनकामेश्वर मंदिर में भी कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य शिव मंदिरों में भी कार्य कराए जाने की जरूरत है।