Agra News : 40 years old tradition broken in Agra, weapon worship will not take place in Kshatriya Sadan today on Dussehra#Agra
आगरालीक्स …Agra News : आगरा में 40 साल पुरानी परंपरा टूटी, दशहरा पर आज क्षत्रिय सदन में नहीं होगा शस्त्र पूजन। आपसी गुटबाजी के चलते पुलिस ने नहीं दी अनुमति।
दशहरा पर हर साल वाटर वक्र्स स्थित क्षत्रिय सदन में शस्त्र पूजन किया जाता है। एक सप्ताह से क्षत्रिय सभा की राजपुर चुंगी और ताजगंज इकाई के अध्यक्ष बनाने को लेकर विवाद चल रहा है। धनवीर सिंह तोमर ने समाज के कुछ लोगों के साथ क्षत्रिय सदन में बैठक कर जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह चौहान को बर्खास्त करने के लिए प्रेस नोट जारी कर दिया, इसके बाद घमासान शुरू हो गई। ( 40 years old tradition broken in Agra, weapon worship will not take place in Kshatriya Sadan today on Dussehra)
दोनों पक्षों ने मांगी शस्त्र पूजन की अनुमति
दशहरा पर शस्त्र पूजन के लिए जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह ने शस्त्र पूजन के लिए अनुमति मांगी, इसके बाद धनवीर सिंह तोमर ने भी शस्त्र पूजन के लिए एसीपी हरीपर्वत से अनुमति मांगी। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय का कहना है कि दोनों पक्षों में विवाद की आशंका के चलते आयोजन की अनुमति नहीं दी है।