आगरालीक्स…10 मिनट में 40 हजार रुपये पार. आगरा के कमला नगर में एटीम से रुपये निकालने गया था युवक. फिर हुआ ऐसा काम, उड़ गए होश
आगरा के कमला नगर में एक युवक एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया लेकिन अज्ञात व्यक्ति द्वारा वहां पहुंचकर एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया लेकिन वहां मौजूद अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ ऐसा काम किया कि 10 मिनट के अंदर ही उसने 40 हजार रुपये पार कर दिए. पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना कमला नगर में की है. पुलिस जांच कर रही है.
ये है मामला
कमला नगर के रहने वाले एक व्यक्ति 14 नवंबर को करीब 11 बजे एसबीआई की कमला नगर ब्रांच में बने एटीएम से पैसे निकालने के लिए गए थे लेकिन एटीएम पैसे नही निकल रहे थे. उसी समय एटीएम में एक व्यक्ति ने प्रवेश किया उस व्यक्ति द्वारा प्रार्थी से कहा गया कि वह आपके पैसे निकाल दे रहा है. इस पर उन्होंने अपना एटीएम उसे दे दिया. फिर अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम से पैसे निकालने चाहे लेकिन पैसे नहीं निकले. उस व्यक्ति द्वारा बताया गया कि एटीएम में में पैसे नही है. और वह एटीएम देकर वापस देकर चला गया.
उन्होंने जब एटीएम देखा तो उस पर नाम किसी और का दर्ज था. विनोद ने तुंरत ही एसबीआई मैनेजर से मुलाकात की और अपना एटीएम बंद कराया लेकिन इस 10 मिनट मे ही उस अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके एटीएम से 40000 रुपये निकाल लिए गए.