नईदिल्लीलीक्स… श्रद्धा मर्डर केस में आफताब ने जज के सामने कबूल किया है कि उसने गुस्से में कत्ल किया। पुलिस रिमांड चार दिन बढ़ी। तालाब से जबड़ा मिला।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेशी
पुलिस ने मंगलवार सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आफताब को साकेत अदालत में पेश किया। बताया गयाहै कि कोर्ट में पहली बार जज के सामने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि जो किया गुस्से में किया। पुलिस को सबकुछ बता चुका हूं। घटना को याद करने में परेशानी हो रही है। आफताब का आज पोलियोग्राफी टेस्ट भी हो सकता है।
वकील को आफताब से मिलने की अनुमति
आफताब के वकील अविनाश ने कोर्ट में आफताब से मिलने की अर्जी लगाई है। इस पर वकील को उससे मिलने की अनुमति दे दी गई है। गिरफ्तारी के बाद से आफताब से अब तक कोई नहीं मिला है।
तलाब में खोपड़ी की तलाश, इंसानी जबड़ा मिला
दिल्ली पुलिस श्रद्धा की हत्या के सबूत तलाश करने के दौरान आफताब द्वारा बताए गए तालाब से एक इंसानी जबड़ा और कुछ हड्डियां मिली हैं, जिन्हें जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा गया है। आफताब ने इस तालाब में श्रद्धा के सिर को फेंके जाने की बात कही थी।