आगरालीक्स…Agra News: आगरा में यमुना में मिला युवक का शव, अहमदाबाद का रहने वाला है युवक, पुलिस जांच में जुटी। ( सांकेतिक फोटो) ( Agra News: 42 year old found dead in Yamuna#Agra )
आगरा में यमुना में थाना एत्माउददौला क्षेत्र में युवक का शव उतराता मिला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिनाख्त के लिए युवक के कपड़ों से मिले दस्तावेज की जांच की गई। इससे युवक की पहचान 42 साल के भावेश जोशी निवासी अहमदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।