मथुरालीक्स…. Mathura News: दर्दनाक, पत्नी पर कमेंट करने से आक्रोशित युवक ने अपने छोटे भाई और भतीजी को चाकुओं से गोदा, मौत।
मथुरा में गोविंद नगर में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गेट नंबर तीन के पास सगे भाई खिल्लन और संजय का परिवार रहता है। दोनों के बीच में काफी समय से परिवारिक विवाद चल रहा था। संजय पहली मंजिल पर रहता था और उसके बड़े भाई खिल्लन का परिवार भूतल पर रह रहा था। शुक्रवार रात को दोनों के बीच विवाद हो गया, इसी दौरान छोटे भाई और उनकी बेटी ने खिल्लन की पत्नी पर कमेंट कर दिया इससे मामला और गर्मा गया। परिजनों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। इसके बाद खिल्लन घर से चला गया।
रात में लौटा खिल्लन, छोटे भाई और भतीजी को चाकुओं से गोदा
खिल्लन शुक्रवार देर रात घर लौटा और पहली मंजिल पर अपने छोटे भाई संजय के कमरे में गया उसने संजय और उसके बाद 18 साल की संजय की बेटी अंजलि को चाकुओं से गोद दिया। चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए, खिल्लन मौके से भाग गया। संजय और अंजलि को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अंजलि को डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया वहीं सुबह संजय की भी मौत हो गई।
खिल्लन की तलाश में जुटी पुलिस
संजय और उनकी बेटी अंजलि की मौत से कोहराम मच गया, गोविंद नगर कॉलोनी के लोग भी सन्न हैं। पुलिस खिल्लन की तलाश में जुटी है।