आगरालीक्स ….आगरा में कोरोना से संबंधित जानकारी के लिए जारी किया गया हेल्प लाइन नंबर। कोरोना के 47 एक्टिव केस। तेजी से फैल रहा संक्रमण। बढ़ रहे केस।

आगरा में मंगलवार को कोरोना के 25 नए केस मिले हैं, कोरोना के अभी तक 73 केस मिल चुके हैं। इसमें से 47 एक्टिव केस हैं। संक्रमण तेजी से फैलने लगा है, नए केस आने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। निगरानी समितियां सक्रिय करने के साथ ही हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया गया है।
कोविड निगरानी समितियों को किया सक्रिय
पूर्व में गठित कोविड निगरानी समितियों को सक्रिय करने के लिए तथा कोविड निगरानी समिति की बैठक कर कोविड संबंधी पूर्व तैयारी करने के भी निर्देशित दिये गये है। पांच अप्रैल को जिले में कोविड पॉजिटिव के सक्रिय 21 केस हैं, सभी कोविड सक्रिय केस होम आईसोलेशन में है। सभी सक्रिय कोविड धनात्मक केसों की कोविड कन्ट्रोल रुम के माध्यम से निगरानी की जा रही है। सतर्कता आवश्यक है। कोविड सम्बन्धी किसी पूछताछ के लिये 0562-2600412, 9458569043 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।