आगरालीक्स…. आगरा के आंबेडकर विवि का दीक्षांत समारोह 13 अप्रैल को है, इससे पहले आज रिर्हसल होगा। समारोह में 123 मेडल दिए जाएंगे।

आगरा के आंबेडकर विवि का 88 वां दीक्षांत समारोह 13 अप्रैल को खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडपम में होगा। समारोह के लिए सुबह रिहर्सल होगा, इसमें मेडल विजेताओं को स्टेज पर बुलाया जाएगा और डमी मुख्य अतिथियों से मेडल दिलवाए जाएंगे। शोभा यात्रा भी निकलेगी ।
30 बच्चों को दिए जाएंगे स्कूल के बैग
समारोह में 30 बच्चों को स्कूल के बैग भी दिए जाएंगे, इसकी भी तैयारी की गई है, आंगनबाड़ी केंद्रों को किट दी जाएंगी।