आगरालीक्स…आगरा में एक दिन में 4945 वाहनों के कटे चालान. 16 वाहन किए सीज. गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों के भी कटे चालान…
आगरा में इस समय यातायात माह चल रहा है. यह यातायात माह 1 से 30 नवंबर तक चलाया जा रहा है. 14 नवंबर को यातायात पुलिस ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की और एक ही दिन में 4945 वाहनों के चालान किए. इसके अलावा 16 वाहनों को भी सीज किया.
बिना हेलमेट दोपहिया चलाने पर 3,470 चालान
बिना सीट बेल्ट 150 चालान
मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने पर 70 चालान
गलत दिशा में वाहन चलाने पर 130 चालान
ओवर स्पीडिंग पर 11 चालान
बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस 320 चालान
काली फिल्म का उपयोग 03 चालान
ग़लत/फर्जी शब्द अंकित करने पर 06 चालान
बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र 355 चालान
नशे की हालत में वाहन चलाने पर 13 चालान
दोपहिया पर तीन सवारी 285 चालान
नो-पार्किंग उल्लंघन 130 चालान
हूटर/सायरन/प्रेशर हॉर्न 02 चालान
इसके साथ ही 16 वाहनों को सीज़ किया गया।
पुलिस की अपील
ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि “यातायात माह–2025” नागरिकों की सुरक्षा के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी है कि सभी लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें। पुलिस कमिश्नरेट आगरा ने जनता से अपील की है— “नियम मानें, सुरक्षित यात्रा करें और सुरक्षित समाज बनाने में सहयोग दें।”
लोगों को किया जागरूक
पुलिस उपायुक्त यातायात सोनम कुमार और अपर पुलिस उपायुक्त यातायात हिमांशु गौड़ के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक बेवीर सिंह व टीम ने यमुना किनारा मार्ग और वॉटर वर्क्स चौराहे पर लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। निरीक्षक अरविंद कुमार व टीएसआई अंबुज त्यागी ने जॉन्स मैरी कॉलेज व स्कूल के लगभग 1250 छात्रों को पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया। निरीक्षक संजीव कुमार गौतम व टीम ने जीआर स्कूल, शमशाबाद के छात्रों और एनसीसी कैडेट्स को जानकारी दी और उन्हें परिजनों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई। निरीक्षक प्रणीत शुक्ला और टीएसआई सुरेंद्र कुमार ने रामबाग क्षेत्र में विभिन्न संस्थानों के कर्मचारियों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया।