आगरालीक्स…आगरा के एसएन में योग के चिकित्सकीय और वैज्ञानिक आधार और महत्व पर हुई चर्चा.100 से अधिक डॉक्टर्स और एमबीबीएस स्टूडेंट्स हुए शामिल
विश्व योग दिवस के पूर्व मेडिकल कॉलेज प्राचार्य एवं एनएमओ ब्रज प्रांत के अध्यक्ष डॉ प्रशांत गुप्ता द्वारा मेडिकल कॉलेज के अतिथि गृह में योग कार्यक्रम एवं इस विषय पर व्याख्यान का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में डॉ अंकुर गोयल सचिव एनएमओ बृज प्रांत, डा अभिलाषा प्रकाश अध्यक्ष एनएमओ, आगरा, डॉ. हरी सिंह अध्यक्ष एनएमओ एनपएमसी आगरा के द्वारा चिकित्सकों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में योग के चिकित्सकीय एवं वैज्ञानिक आधार और महत्त्व पर चर्चा हुई। डॉ दिव्या श्रीवास्तव योग संयोजक एसएन मेडिकल कॉलेज ने व्यवस्था संभाली तथा मंच का संयोजन किया। कार्यक्रम में डॉ दिनेश राठौर, डॉक्टर हरिसिंह, डॉक्टर सत्येंद्र, डॉ प्रीति भारद्वाज, डॉ राघवेंद्र दुबे, डॉक्टर उज्जैन एवं डॉ करण रावत, डॉ. अर्पिता सक्सेना, डॉ. प्रशांत अग्रवाल, डॉ. रुचिका गर्ग, डॉ. विकास कुमार सहित लगभग 100 की संख्या में चिकित्सक एवं छात्र उपस्थित रहे.