आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 36 की जगह 86 तरह की इंडस्ट्री लग सकेंगी, इन्हें व्हाइट कैटेगरी में शामिल किया गया। 11 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई होनी है। ( Agra News: 50 more Industries in white category, now 86 Industries#Agra )
आगरा में ताजमहल के चलते 80 किलोमीटर की परिधि टीटीजेड में शामिल है। टीटीजेड में वायु और जल प्रदूषण फैलाने वाली इंडस्ट्री पर रोक है। ऐसे में पर्यावरण मंत्रालय ने व्हाइट कैटेगरी यानी प्रदूषण रहित श्रेणी में स्वच्छ ईंधन का प्रयोग करने वाले एक टन प्रति दिन की कम क्षमता वाली बेकरी, कन्फेक्शनरी, खाद्य प्रसंस्करण ईकाईयां, खाद्य पदार्थों की पैकिंग सहित 36 तरह की इंडस्ट्री को शामिल किया था।
अब व्हाइट कैटेगरी में 86 तरह की इंडस्ट्री
पर्यावरण मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर व्हाइट कैटेगरी में 50 और इंडस्ट्री को शामिल किया है। अब आगरा में 86 तरह की इंडस्ट्री लगाई जा सकेगी। 50 नई इंडस्ट्री में साइकिल, बेबी कैरिज, छोटे गैर मोटर चालित वाहनों की असेंबलिंग, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रोनिक वस्तुओं की असेंबलिंग, बिजली के बल्व, सीएफएल, फोटोवोल्टिक सेल, पवन ऊर्जा सहित 50 इंडस्ट्री शामिल की गई हैं।
11 नवंबर को होनी है सुनवाई
भले ही व्हाइट कैटेगरी में 86 इंडस्ट्री को शामिल कर लिया गया है लेकिन आगरा के टीटीजेड परिक्षेत्र में नई इंडस्ट्री नहीं लग सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने अरुण गुप्ता की याचिका पर पिछले साल 24 अक्टूबर को टीटीजेड में किसी भी तरह की इंडस्ट्री लगाने पर रोक लगा दी थी, इस मामले में 11 नवंबर को सुनवाई होनी हैं।