आगरालीक्स …Agra News: आगरा से खंदौली पहुंचने में 5 मिनट लगेंगी, दयालबाग से खंदौली के बीच यमुना पर पुल का निर्माण नवंबर से शुरू हो रहा है। 111 करोड़ से बनेगा पुल। ( Agra News: Rs 111 Crore Aanadi Bheron Dayalbagh-Gijoli Khandauli Yamuna bridge construction start from November 2025#Agra )
आगरा से खंदौली के लिए रामबाग, टेढ़ी बगिया होते हुए जाते हैं, इस रास्ते से आगरा से खंदौली 18 किलोमीटर है। आगरा से खंदौली के बीच की दूरी को कम करने के लिए दयालबाग के नगला बूढ़ी क्षेत्र के आनंदी भैरों से खंदौली के गिजोली के बीच यमुना में पुल प्रस्तावित किया गया था। पुल के रास्ते में पेड़ आने पर आपत्ति होने के बाद पुल के डिजाइन में बदलाव किया गया। डिजाइन में बदलाव करने के बाद आनंदी भैरों दयालबाग से खंदौली के गिजौली के बीच में यमुना पर 600 मीटर लंबे पुल के निर्माण की अनुमति मिल गई है। दयालबाग से पुल पर चढ़ने के बाद 600 मीटर बाद ही खंदौली पहुंच जाएंगे।
111 करोड़ से बनेगा पुल
आनंदी भैरों दयालबाग में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर से पुल का निर्माण शुरू होगा, पुल दो लेन का होगा और साढ़े तीन तीन मीटर का फुटपाथ भी बनेगा। वहीं, दयालबाग में आनंदी भैरों तक पहुंचने के लिए 800 मीटर रोड का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके लिए डेरा बंजारा गिजौली में 1.23 हेक्टेयर भूमि खरीदने का काम अंतिम चरण में है। आरबी दिवाकर उप परियोजना प्रबंधक सेतु निगम का मीडिया से कहना है कि 111 करोड़ रुपये से बनने वाले पुल का काम नवंबर से शुरू हो जाएगा।