आगरालीक्स..Agra News : आगरा में 500 सीएनजी आटो के परमिट जारी किए जाएंगे, जिनके पास परमिट नहीं है वे ही आवेदन कर सकते हैं। जानें पूरी प्रक्रिया। ( Agra News : 500 CNG Auto permit issue by lottery in Agra #Agra)
सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण के अनुसार आगरा नगर निगम केन्द्र हेतु 500 सीएनजी ऑटो रिक्शा परमिट ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से जारी किये जाने का निर्णय लिया गया है।
आवेदक के नाम पर पूर्व से कोई सीएनजी ऑटो रिक्शा, ई-ऑटो, ई-रिक्शा पंजीकृत नहीं होनी चाहिए। आवेदनकर्ता पर जिला प्रशासन, पुलिस द्वारा छः माह से अनधिक अवधि का जारी चरित्र प्रमाण पत्र होना चाहिए। आवेदनकर्ता आगरा नगर निगम का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदनकर्ता पर वैध एलएमवी चालन अनुज्ञप्ति होना चाहिए।महिला आवेदनकर्ताओं को वरीयता प्रदान की जायेगी। एक आवेदक का एक आवेदन ही स्वीकार किया जायेगा।
अप्रैल में किए जाएंगे आवेदन
इच्छुक आवेदक केवल ऑनलाइन माध्यम से पांच से 11 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। कार्यालय में कोई आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा। आवेदक ऑनलाइन माध्यम द्वारा परिवहन विभाग के वेबसाट www.parivahan.gov.in पर निम्न प्रकार से आवेदन कर सकेंगेः-(i) सर्वप्रथम Online Services के विकल्प में जाकर vehicle related services का चयन कर तत्पश्चात् उत्तर प्रदेश राज्य व आगरा जिला भर कर लॉगिन करना होगा।
(ii) उक्त प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरान्त आवेदक द्वारा Other Services विकल्प के अन्दर Online Permit का चयन कर ‘Sanction Order Without Vehicle’ पर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करते हुए निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा किया जायेगा।
(iii) आवेदकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन के साथ अपना आधार कार्ड, वैध चालक अनुज्ञप्ति एवं जिला प्रशासन/पुलिस द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र, वैध मोबाइल नम्बर एवं ई-मेल आईडी अंकित करते हुए अपलोड करना अनिवार्य है। अपूर्ण आवेदन / दस्तावेज होने पर आवेदन अस्वीकृत हो जायेगा।
लॉटरी द्वारा परमिट का होगा आवंटन
ऑनलाइन आवेदनों के सापेक्ष परीक्षणोपरान्त पात्र आवेदकों की सूची में से लाटरी द्वारा (पात्र आवेदक 500 से अधिक होने की दशा में महिला आवेदकों को वरीयता देते हुए) सफल आवेदकों की सूची बनायी जायेगी। लाटरी किये जाने की सूचना, दिनांक एवं समय कार्यालय सूचना पट पर एवं अखबार के माध्यम से सूचित किया जायेगा उक्त आवेदकों को ही परमिट के स्वीकृति पत्र निर्गत किये जायेंगे। जिसकी सूचना कार्यालय सूचना पट पर चस्पा की जायेगी। चयनित आवेदकों द्वारा कार्यालय में दी गयी समयावधि के अन्तर्गत व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपने मूल प्रपत्रों का परीक्षण कराकर स्वीकृत पत्र प्राप्त किया जा सकेगा।