Sunday , 8 February 2026
Home स्पोर्ट्स Agra News: 5th Shell Win Inter-School Badminton Tournament started in Prelude…#agranews
स्पोर्ट्स

Agra News: 5th Shell Win Inter-School Badminton Tournament started in Prelude…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के प्रिल्यूड में शुरू हुआ पंचम शैल विन अंतर्विद्यालयी बैडमिंटन टूर्नामेंट. 32 स्कूलों के 145 खिलाड़ियों ने लिया भाग. ये बने विजेता

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता तथा सुनीता गुप्ता द्वारा अपनी प्रिय पुत्री स्व. श्रीमती शैली शाह के स्तन कैंसर से निधन (4 जनवरी 2020) के पश्चात् उनके प्रिय रुचि को जीवंत रखते हुए उनकी स्मृति में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल परिसर में पंचम शैल विन अंतर्विद्यालयी बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ 5 जनवरी, 2026 को आगरा बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्षा बीना लवानिया द्वारा किया गया। डॉ. गुप्ता ने मुख्य अतिथि श्रीमती लवानिया जी के साथ मैच खेलकर टूर्नामेंट का आगाज किया।

प्रतियोगिता व प्रतिभागी
टूर्नामेंट में 32 विद्यालयों की टीम के 145 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता अंडर 13 (बालक एवं बालिका वर्ग), अंडर 17 (बालक एवं बालिका वर्ग), अंडर 17 (मिक्स डबल) श्रेणियों में आयोजित की गई, जिसमें कुल 72 मैच खेले गए।

परिणाम
पहले दिन के मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे-

  1. उत्कर्ष वर्मा (सुमित राहुल गोयल मेमोरियल सी. से. स्कूल) ने अबीर (होली पब्लिक स्कूल) को 30-22 से
  2. सूर्यांश (शिवालिक कैंब्रिज स्कूल) ने युवराज (आगरा पब्लिक स्कूल) को 30-01 से
  3. शिव राठौर (कर्नल ब्राइटलैंड स्कूल ने युवराज (सी.बी. स्कूल) को 30-03 से
  4. रिधान (सेंट एंड्रयूज प्रीमियर स्कूल) ने कार्तिक (दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल) को 30-11 से
  5. विकास (सरस्वती विद्या मंदिर) ने दर्श (सेंट काॅनरेड्स इंटर काॅलेज) को 30-12 से
  6. राघव सोलंकी (गायत्री पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम) ने अंश कुमार (डी.एस.बी. इंटरनेशनल स्कूल) को 30-06 से
  7. आयुष चौधरी (गायत्री पब्लिक स्कूल) ने ईशान अरोड़ा (भारतीय विद्यापीठ बाल भारती) को 30-15 से
  8. संकेत (सरस्वती विद्या मंदिर) ने देव कुमार (डी.एस. बी. इंटरनेशनल स्कूल) को 30-00 से
  9. अविरल (प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल) ने अभिनव (आगरा पब्लिक स्कूल, यूनिट-1) को 30-07 से
  10. अक्षत (शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज) ने अर्पित गौतम (होली पब्लिक जूनियर कॉलेज) को 30-01 से
  11. हर्षित (गायत्री पब्लिक स्कूल) ने अंशुमन तिवारी (एयरफोर्स स्कूल) को 30-20 से
  12. अखंड (स्टैला मैरिस इंटर कॉलेज) ने शिवम राठौर (श्री शास्त्री इंटर कॉलेज) को 30-26 से
  13. ओनिश (प्रिल्यूड पब्लिक) ने दिव्य (सेंट काॅनरेड्स इंटर काॅलेज) को 30-07 से
  14. चेष्टा (शिवालिक कैंब्रिज स्कूल) ने अंतरा (कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल) को 30-07 से
  15. अन्वी (दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल) ने आयुशी (सी.बी. पब्लिक स्कूल) को 30-07 से
  16. वैष्णवी (सचदेवा मिलेनियम स्कूल) ने रिक्षिता (क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल) को 30-23 से
  17. नव्या (सेंट पैट्रिक स्कूल) ने दिशा (शिवालिक कैंब्रिज कॉलेज) को 30-05 से
  18. सोनिया सिंह (होली पब्लिक स्कूल) ने नावी चौधरी को 30-04 से
  19. रोनित खत्री (सुमित राहुल गोयल मेमोरियल स्कूल ने जतिन सिंह सचदेवा (मिलेनियम स्कूल, आगरा) को 30-15 से पराजित किया।

मुख्य अतिथि ने प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल को इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा अवसर प्रदान करता है। मैं आशा करती हूँ कि यह टूर्नामेंट आगरा में बैडमिंटन को बढ़ावा देने में मदद करेगा और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित करेगा। डॉ. गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए टूर्नामेंट के आयोजन का उद्देश्य बताया। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों के लिए ट्राफी, प्रमाण-पत्र के अतिरिक्त नकद धनराशि देने की घोषणा कर अपार हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

स्पोर्ट्स

India became the champions of the Under-19 Cricket World Cup

आगरालीक्स…चैम्पियन बनी टीम इंडिया, भारतीय क्रिकेट टीम ने जीता अंडर 19 क्रिकेट...

स्पोर्ट्स

Pakistan will not play against India in the T20 World Cup

आगरालीक्स…टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान. बांग्लादेश...

स्पोर्ट्स

Agra Local News: Badminton star Saina Nehwal launches book ‘Game On: India’s Sports Infra Story’ in Agra…#agranews

आगरालीक्स….आगरा में बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल ने किया ‘गेम ऑन: इंडियास स्पोर्ट्स...

स्पोर्ट्स

ABPL-3 starting from February 6 at Holy Public School

आगरालीक्स…आगरा बास्केटबॉल प्रीमियर लीग (एबीपीएल) का तीसरा सीजन 6 फरवरी से होली...

error: Content is protected !!