आगरालीक्स …आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर खाटू श्याम से दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार डिवाइडर से टकराई, हादसे में पूरा परिवार घायल। ( Agra News: 6 injured after casr hit divider on Agra Lucknow Expressway#Agra )
उन्नाव का रहने वाला परिवार खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए गया था, दर्शन करने के बाद आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से उन्नाव लौट रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फिरोजाबाद में कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई, चीख पुकार मचने पर पुलिस और यूपीडा की टीम ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला, हादसे में छह लोग घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।