आगरालीक्स …Agra News: आगरा में भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को अश्लील वीडियो भेजने वाले की उसके घर पर ही चप्पलों से पिटाई, वीडियो हो रहा वायरल। ( Agra News: BJP Mahila Morcha leaders beat up man for sending compromise video to workers#Agra)
आगरा के खंदौली क्षेत्र में खुद को भाजपा नेता बताने वाले पर आरोप है कि वह भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेज रहा था उन्हें मैसेज भी करता था। इसकी शिकायत कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों से की, उन्होंने अश्लील वीडियो भेजने वाले को समझाया लेकिन वह नहीं माना और वीडियो भेजता रहा।
घर पर चप्पलों से पिटाई
महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता युवक के घर पहुंच गईं, उसका घर बाहर की तरफ था वहां ज्यादा मकान भी नहीं हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला कार्यकर्ता युवक को घर के अंदर से बाहर लेकर आती दिखाई दे रही हैं उसे कुर्सी पर बिठाकर चप्पलों और थप्पड़ों से पीट रहीं हैं। युवक की हरकत को उसकी पत्नी सहित परिजनों ने भी गलत बताया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।