आगरालीक्स ….आगरा में फास्ट फूड संचालक की हत्या, कमरे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के पटेल नगर, जीवनी मंडी में 62 साल के अशोक जैन किराए के मकान में रहते थे, मकान में मकान मालिक भी रहते थे। अशोक जैन जीवनी मंडी क्षेत्र में फास्ट फूड की स्टॉल लगाते थे। रविवार को वे कमरे कमरे में सोए लेकिन सुबह देर तक वे कमरे से बाहर नहीं आए।
कमरे में पड़ा हुआ था शव
अशोक जैन के काफी देर तक कमरे से बाहर न आने पर मकान मालिक उनके कमरे में पहुंचा। कमरे में अशोक जैन का शव पड़ा हुआ था, सिर पर चोट का निशान था और खून पड़ा हुआ था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
अशोक जैन अकेले ही कमरे में रहते थे, पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के साथ ही सीसीटीवी खंगाल रही है।