आगरालीक्स…आगरा में परिक्रमार्थियों की सेवा में जुटे लोग. जगह—जगह भंडारे और प्याऊ लगाकर पिलाया जा रहा मीठा जल. फल,प्रसाद भी बांटे जा रहे..
आगरा में इस समय प्राचीन ऐतिहासिक शिव परिक्रमा लगाई जा रही है. सड़कों पर शिव परिक्रमार्थियों का हुजूम है. ऐसे में उनकी सेवा कर पुण्य लाभ कमाने के लिए भी शहरवासी जुटे हुए हैं. परिक्रमा मार्ग पर सैकड़ों की संख्या में प्याऊ लगाई गई हैं. मीठा पानी पिलाया जा रहा है तो वही फल और प्रसाद भी परिक्रमार्थियों को दिया जा रहा है. इसके अलावा जगह—जगह भंडारे भी हो रहे हैं. इस भव्य परिक्रमा के दौरान रूई की मंडी चौराहा शाहगंज स्थित वर्षों से शिव भक्तों की सेवा कर रहे श्री शिव शक्ति सेवा दल द्वारा शिव शंकर की विशाल झांकी, विशाल प्रतिमा व भव्य भंडारे का आयोजन किया गया तथा परिक्रमा कर रहे शिव भक्तों के लिए प्रसाद,फल,शीतल मीठा जल इत्यादि का वितरण किया गया.

कार्यक्रम का शुभारंभ सोमनाथ धाम मंदिर के महंत (गुरू जी) परम श्रद्धेय श्री शंकर नाथ योगी जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. कोरोना के कारण दो वर्ष से प्रतिबंधित इस परिक्रमा पर सरकार द्वारा सभी पाबंदियां हटाने पर शिव भक्तों की भक्ति का अदभुत नजारा देखने को मिला. इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी केशव देव शर्मा, श्री शिव शक्ति सेवा दल के संयोजक हेमंत भोजवानी, शाहगंज बाजार कमेटी के अध्यक्ष काली बाबू, रूई की मंडी बाजार कमेटी के अध्यक्ष सुमित सतीजा, जोगीपाडा बाजार कमेटी के अध्यक्ष बृह्मचंद गोस्वामी, डाॅ आशुतोष कुलश्रेष्ठ, केके पांडेय, हेमंत थावानी, बंटी कुशवाह, ललित पोपटानी, भूपेंद्र जगवानी, भूषण मंगलानी, आकाश मूलानी, मुकेश कुशवाह, गौरव गोस्वामी, पार्षद उमेश पेरवानी मौजूद रहे.