आगरालीक्स ….Agra News : आगरा के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनीष शर्मा और डॉ. पुनीत गुप्ता ने गंभीर हालत में आए मरीज की महाधमनी में अत्याधुनिक टीईवीएआर विधि से स्टेंट ग्राफ्ट डालकर बचाई जान। ( Agra News : 70 year old patient aneurysm treated by TEVAR by Dr. Manish Sharma & Dr. Puneet Gupta#Agra )
आगरा के पुष्पांजलि कार्डियक केयर इंस्टीटयूट में 70 वर्षीय बुजुर्ग को गंभीर हालत में भर्ती किया गया। सीटी स्कैन में पता चला कि शरीर को खून सप्लाई करने वाली महाधमनी में उभार और सूजन है जिसे मेडिकल टर्म में एन्यूरज्मि कहते हैं। यह फट जाए तो घातक होता है। इस तरह के केस में सर्जरी की भी जरूरत होती है।
4.30 घंटे चला प्रोसिजर, बचाई जान
वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनीष शर्मा और सीटीवीएस डॉ. पुनीत गुप्ता ने इंटरवेंशन रेडियोलॉजिस्ट डॉ. पल्लव गुप्ता और एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. शीतल की टीम के साथ कैथ लैब में बिना शरीर खोले थोरेसिक एंडोवस्कुलर एरोटिक रिपेयर (टीईवीएआर) से एन्यूरिज्म के अंदर कैथोटर और तारों की मदद से स्टेंट ग्राफ्ट डाल कर मरीज की जान बचाई। मरीज की तबीयत में सुधार होने पर दो दिन बाद ही डिस्चार्ज भी कर दिया। वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मनीष शर्मा के अनुसार, टीईवीएआर की सुविधा पुष्पांजलि कार्डियक केयर सेंटर में है इसके लिए अब मरीजों को दिल्ली और जयपुर जाने की जरूरत नहीं है।