आगरालीक्स…दयालबाग सौ फुटा रोड पर बन रही बिल्डिंग को एडीए ने किया सील. अनाधिकृत रूप से हो रहा था निर्माण…
आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से लगातार अवैध निर्माण को सील किया जा रहा है और अनाधिकृत रूप से बन रही कॉलोनियों को ध्वस्त किया जा रहा है. बुधवार को जहां लोहामंडी वार्ड में एक 1800 वर्ग गज में बन रही कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया गया तो वहीं होटल की छत पर बन रहे अवैध निर्माण को सील किया गया. इसी कार्रवाई के तहत गुरुवार को भी एक अनाधिकृत रूप से हो रहे निर्माण को सील किया गया है.
रामवीर सिंह यादव द्वारा मंगलम एस्टेट के सामने, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान रोड 100 फुटा रोड पर किये गये अनाधिकृत निर्माण को प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा सचल दस्ता के सहयोग से उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा-28क (1) के अन्तर्गत सीलबन्द कर दिया गया है. सीलिंग की कार्यवाही प्रभारी प्रवर्तन के निर्देशन में सहायक अभियन्ता के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम व सचल दस्ता के सहयोग से कियान्वित की गयी.