आगरालीक्स यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा के बीच दो महीने तक अधिकतम स्पीड की गई कम, कोहरे के चलते 15 दिसंबर से से अधिकतम गति सीमा 75 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी जाएगी।
आगरा से नोएडा के बीच 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। सर्दी में अब कोहरा छाएगा, ऐसे में तेज गति से वाहन चलाने पर हादसे हो सकते हैं। इसे देखते हुए वाहनों की अधिकतम गति सीमा निर्धारित की गई है। 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक अधिकतम गति सीमा 75 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से ही यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहन दौड़ सकेंगे।
कोहरे में हादसे बढ़ने के चलते लिया गया निर्णय
यमुना एक्सप्रेस वे पर कोहरे में हादसे बढ़ जाते हैं। इसे देखते हुए गति सीमा कम करने का निर्णय लिया गया है। 100 की जगह 75 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम स्पीड से ही वाहन दौड़ सकेंगे।