आगरालीक्स …Agra News:आगरा के वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. केके प्रूथी का निधन, एसएन में एचओडी रहे, उनके व्यवहार के डॉक्टरों से लेकर मरीज भी मुरीद। ( Agra News: 76 year old orthopaedician orthopedic surgeon Dr. KK Pruthi passes away#Agra)
आगरा की विजय नगर कॉलोनी में रह रहे 76 साल के एसएन मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग के पूर्व एचओडी डॉ. केकेप्रूथी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। डॉ. केके प्रूथी के पढ़ाने के तरीके से मेडिकल छात्र प्रभावित रहे। उनका डॉक्टरों के साथ ही मरीजों से बहुत अच्छा व्यवहार था।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
डॉ. केके प्रूथी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे और खेलकूद में भी सक्रिय रहते थे।
दिल्ली में इलाज के दौरान निधन
वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. केके प्रूथी को सांस लेने में परेशानी होने पर निजी अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन तबीयत में सुधार ना होने पर उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी कुसुम प्रूथी, बेटे डॉ. कार्तिक प्रूथी और डॉ. नुपूर प्रूथी हैं।