आगरालीक्स….Agra News: डॉक्टरों की चैलेंजर ट्राफी का गुरुवार शाम को रंगारंग आगाज हुआ। पहले दिन दो मैच खेले गए, डॉक्टरों ने रनों की दे दनादन कर दी और दोनों मैच हाईस्कोरिंग रहे। आगरा एसेज ने कैप्टेंस इलेवन और मथुरा वार्डलॉर्ड्स ने आगरा मार्वेरिक को हराकर जीत दर्ज की। ( Agra Doctors Challengers Trophy 2025: Agra Aces & Mathura warlords win#Agra )
आगरा के डॉक्टरों द्वारा आयोजित चैलेंजर्स ट्रॉफी में एक मैच सीएएस क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। आगरा एसेज और कैप्टेंस इलेवन के बीच खेले गए मैच में आगरा एसेज के कप्तान डॉ. गौरव शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजों करने का निर्णय लिया और डॉ. अनुज और डॉ. तन्मय की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 228 रन बनाए। टीम कैप्टेन इलेवन की तरफ से डॉ. ओपी मीणा, डॉ. भानु, डॉ. नवीन, डॉ. नीरज ने 1-1 विकेट लिया। 229 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैप्टेन इलेवन की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। आगरा एसेज के डॉ. पंकज ने चार और डॉ. वीपी सिंह ने 3 विकेट लेकर मैच को एक तरफा कर दिया। आगरा एसेज ने मैच जीत लिया। डॉ. तन्मय को मैन आफ द मैच और डॉ. ओपी मीणा को फाइटर आफ द मैच से डॉ. मुकेश गोयल पूर्व अध्यक्ष आईएमए और डॉ. अरविंद जैन ने अवार्ड से सम्मानित किया।
उधर, चैलेंजर ट्राफी का दूसरा मैच अवंतीबाई मैदान पर आगरा मार्वेरिक और मथुरा वार्डलॉर्ड्स के बीच मैच में खेला गया। मथुरा वार्डलॉर्ड्स के कप्तान डा. संदीप सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर 177 रन बनाए और पूरी टीम आउट हो गई। डॉ. दुष्यंत ने शानदार 82 रन बनाये टीम आगरा मार्वेरिक की और से कप्तान डॉ. राहुल सिंह ने 4 और डॉ. श्रेयांक गोयल ने 3 विकेट लिए। 178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉक्टर मार्बेरिक की टीम 157 रन पर आल आउट हो गई और मथुरा वार्डलॉर्ड्स ने 20 रन से मैच जीत लिया। डॉ. सौरभ शर्मा ने 52 रन बनाये मथुरा वार्डलॉर्ड्स की और से दुर्गेश कुमार ने 4 और डॉ. बालकिशन ने 2 विकेट लिए । डॉ.दुष्यंत कुमार को मैन आफ द मैच और डॉ. राहुल सिंह को फाइटर आफ द मैच पुरस्कार से आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी और डॉ. राजीव पचौरी ने दिए सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. संदीप फौजदार, डॉ. आलोक मित्तल डॉ.आशीष जौहरी, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. नीरज कुमार, डॉ.अभिषेक चौहान मौजूद रहे।
